UP News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

UP News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 08 जुलाई 2026। नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित टाउन हॉल में बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत विशेष वेतन पैकेज के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’, भाजपा नेता जवाहर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक तथा भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश शाह के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके उपरांत वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों एवं अन्य पात्र कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लंबे समय से अपेक्षित थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी की खरीद हेतु प्रति छात्र 1,200 रुपये की दर से लगभग 1,320 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने एसबीआई एवं बेसिक शिक्षा विभाग के बीच हुए एमओयू की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ ने डीबीटी योजना से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, डीबीटी एवं एसबीआई वेतन पैकेज की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिक्षक नदीम अब्बास रिजवी, प्रीति, रिंकी सिंह, विशाल वर्मा, दिवाकर अवस्थी, आलोक यादव, सरिता एवं सुनीता को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। वहीं देवेंद्र कुमार द्विवेदी, दिलीप तिवारी, गिरजेश त्रिपाठी एवं मंजू को एसबीआई सैलरी अकाउंट की पासबुक वितरित की गई।

एसबीआई अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा, टर्म इंश्योरेंस तथा अन्य आकर्षक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीआईसी राधेश्याम धीमान, नंदिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जैनेन्द्र कुमार, सुनील कुमार गौड़, जिला समन्वयक (एमआईएस एवं नोडल कैशलेस चिकित्सा) पुनीत कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक विनीता मिश्रा, डॉ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव, नंदन पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, पुनीत त्रिपाठी, पंकज वर्मा, राहुल शुक्ला, आशीष पाठक, जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी, ऋषि टंडन, उमेश यादव, मनोज चौधरी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, रमाकांत वर्मा, दिवाकर अवस्थी सहित शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )