
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में ‘इंसानियत’ की जीत! सुरक्षाकर्मियों ने की मदद, मां को गोद में लेकर बेटे ने किया मतदान
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज, 6 नवंबर गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। (Bihar Election 2025) इस चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
लोकतंत्र के इस पर्व के बीच दरभंगा से एक भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। (Bihar Election 2025) यहां बूथ नंबर 267 पर एक बेटी अपनी बीमार मां को गोद में उठाकर वोट डालने पहुंची। मां की तबीयत ठीक न होने के बावजूद बेटी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया और मां को साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंची। यह दृश्य लोकतंत्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यभाव की अनोखी मिसाल बना।
वैशाली में एक बेटे ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जिससे लोकतंत्र के प्रति उसकी निष्ठा झलकती है।
मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 81 पर एक दिव्यांग मतदाता ट्रायसाइकिल चलाकर मतदान करने पहुंचे।
वहीं मुंगेर के तारापुर में सुरक्षाकर्मियों ने एक वृद्ध महिला मतदाता को सहारा देकर बूथ तक पहुंचाया ताकि वह अपना वोट डाल सके।
खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के बोरना पंचायत स्थित बूथ संख्या 145 पर 125 वर्षीय वृद्ध मतदाता ने अपने मतदान का अधिकार निभाया। (Bihar Election 2025) इतनी अधिक उम्र में भी उनका उत्साह देखने लायक था।
पटना जिले के फुलवारीशरीफ के जानिपुर स्थित बूथ संख्या 85 पर RAF की 114वीं बटालियन के जवान ने एक दिव्यांग वृद्ध महिला मतदाता की मदद की। जवान ने उन्हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
