
काकोरी में सनसनीखेज मामला, सास की हत्या के बाद कब्र से शव निकाला गया
Lucknow News:लखनऊ के मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम-प्रसंग में बहू ने अपने प्रेमी करन (भांजे) के साथ मिलकर सास शांति देवी को जहर देकर मार डाला। 5 अप्रैल की रात रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिवार ने शव को दफना दिया।
बेटे मनोज रावत ने पत्नी शालिनी और भांजे के खिलाफ 10 अप्रैल को एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की है। जहर मिली रोटी भी बरामद हुई है। उसने ससुर और पति को भी मारने की साजिश रचने की बात कबूल की है।
प्रेमी संग नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी: मृतका के बेटे मनोज रावत का आरोप है कि उनकी पत्नी शालिनी का पिछले दो महीनों से सगे भांजे करन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी नाजायज रिश्ते ने उनकी मां की जान ले ली। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया कि है वह सिर्फ सास को ही नहीं मारना चाहती थी। वह ससुर और पति को भी जहर देकर खत्म करना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। पूरी संपत्ति पर कब्जा जमा सके।

5 दिन बाद जब परिजनों को शक हुआ
घटना के पांच दिन बाद जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सच्चाई खुद आरोपी के मुंह से बाहर आ गई। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे में मौरंग के ढेर में छिपाकर रखी जहर मिली आधी रोटी बरामद की।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार, आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दफनाए गए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
गांव में इस घटना के बाद मातम, दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिवार में मनोज उसने पिता बिरगज रावत और बेटा हार्दिक है।
