UP news : सहारनपुर में प्रेम संबंध बना विवाद का कारण, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

UP news : सहारनपुर में प्रेम संबंध बना विवाद का कारण, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

UP news : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में चर्चा तेज कर दी है। थाना गंगोह क्षेत्र में प्रेम संबंध, कथित शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपों के बीच पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद सामने आए आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

‘बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था’

2 बच्चों की मां पीड़िता ने गंगोह थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि आरोपी 4 बच्चों का पिता सब्बन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा।

धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे परिवार वालेपीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया. इस केस में विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिरोध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थाना गंगोह पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सब्बन को बुढ्ढाखेड़ा पैठ रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दोनों युवक- युवती शादीशुदा थे

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को कई अहम बातें बताईं। उसने बताया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और वह चार बच्चों का पिता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में वह सिमरन नाम की महिला को अपने साथ ले गया था। आरोपी के अनुसार महिला पहले से विवाहित थी और उसके भी दो बच्चे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि वह महिला को करनाल में किराये के मकान में रखता था।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि महिला कई बार शादी और निकाह की बात करती थी, लेकिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )