Lucknow News: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने कुत्ते की बेरहमी से हत्या की

Lucknow News: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने कुत्ते की बेरहमी से हत्या की

Lucknow News: अदब की नगरी कही जाने वाली यूपी की राजधानी लखनऊ से बेहद शर्मसार कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां निगोहां इलाके में एक युवक ने की सनक दरिंदगी की हद पार गई। युवक ने सड़क किनारे एक कुत्ते को पहले तो बड़ी ही निर्दयता के साथ पटक-पटककर मार डाला। बेजुबान को बेरहमी के साथ मारने के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने चाकू से उसकी गर्दन को रेत दिया। यही नहीं सनकी युवक ने बेजुबान को मारकर उसकी चमड़ी भी उधेड़ दी। लोगों ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

आरोपी की पहचान निगोहां गांव में रहने वाले गौरीशंकर के बेटे बल्लू के रूप में हुई। इस जघन्य घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो दिल को झकझोंर देने वाला है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक ने अपने कुत्ते को अपने पैरों के नीचे दबा रखा है। इसके बाद वह उसकी गर्दन पर कई बार चाकू से वार करता है। मौके पर हर तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है। बेजुबान की हत्या करने के बाद भी सनकी युवक का मन नहीं भरा तो उसने कुत्ते के शरीर से खाल को भी नोंचना शुरू कर दिया।

युवक की इस दरिंदगी को देख वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना और कुत्ते के खाल को नोंचता रहा। युवक की इस हरकत को देख गांव वाले भड़क गये। उन्होंने तुरंत निगोहां थाने में जाकर शिकायत की। शिकायत करने वालों में रोहित कश्यप, सनी कश्यप, विवेक कुमार, राम किशन और विकास समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पषु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ने की मांग की है।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। घटना के संबंध में निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी के मुताबिक मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गयी है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )