
Khalnayak Returns Cast: संजय दत्त के साथ अब जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर, ‘खलनायक रिटर्न्स’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार
Khalnayak Returns Cast: संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है, पिछले दिनों ही संजय दत्त ने अपनी इस फिल्म का ऐलान किया था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, जी हां! दरअसल इस फिल्म में एक जाने माने अभिनेता की एंट्री हो चुकी है, वो कोई और नहीं, बल्कि जैकी श्रॉफ ही हैं।
जैकी श्रॉफ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आ रहें हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है, इसी बीच जैकी श्रॉफ ने अपनी नई फिल्म से पर्दा उठा दिया है, जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया कि वे संजय दत्त के साथ एक बार फिर काम कर रहें हैं। जैकी श्रॉफ और संजय दत्त फिल्म “खलनायक रिटर्न्स” के लिए साथ आ रहें हैं। जैकी श्रॉफ ने खलनायक रिटर्न्स में होने का हिंट देते हुए यह भी कहा कि उनका किरदार राम अब कमीश्नर तो बन गया होगा।
संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न्स का ऐलान कर दिया और अब जैकी श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस फिल्म को निर्देशित कौन करेगा, क्योंकि अब तक मेकर्स द्वारा निर्देशक की तलाश की जा रही है। बता दें कि पहली वाली खलनायक का निर्देशन सुभाष घई ने किया था, लेकिन जब खलनायक रिटर्न्स अनाउंस हुई, तो उसके कुछ समय बाद ही सुभाष घई ने फिल्म को निर्देशित करने से मना कर दिया था। सुभाष घई से मिले रिजेक्शन के बाद, संजय दत्त ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को फिल्म के लिए अप्रोच किया, लेकिन राजकुमार संतोषी ने पूरे सम्मानजनक तरीके से फिल्म डायरेक्ट करने से मना कर दिया। ऐसे में देखना होगा कि खलनायक रिटर्न्स किस निर्देशक की झोली में जाती है।
संजय दत्त की खलनायक रिटर्न्स 1993 की सुपरहिट फिल्म खलनायक के सीक्वल है, जिसमें संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित थे। वहीं अब खलनायक रिटर्न्स के लिए भी संजय दत्त और जैकी श्रॉफ साथ आ गए हैं, ऐसे में अब यह भी सवाल उठ रहें हैं कि क्या माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा बनेंगी? फिलहाल, ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म में कौन सी अदाकारा नजर आएंगी। खलनायक रिटर्न्स को जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं, फिल्म 2027 के अंत तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।
