
Barabanki News: विकासखंड त्रिवेदीगंज में विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी
संवाददाता- मनोज कुमार, जनपद -बाराबंकी
Barabanki News: जनपद बाराबंकी की तहसील हैदरगढ़ के विकासखंड त्रिवेदीगंज स्थित प्राचीन औशानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 14 जुलाई 2026 विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक श्री उमेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री दिनेश रावत एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आरती रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए किया गया।
अपने संबोधन में उप कृषि निदेशक श्री उमेश कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे अनुदानों तथा खरीफ फसलों की उन्नत खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी विस्तार से प्रदान की। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत जिला कृषि अधिकारी श्री राजित राम वर्मा ने गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग तथा श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपभोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि श्री अन्न न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पोषण सुरक्षा एवं जल संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय विधायक श्री दिनेश रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसानों के हित में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री सुशील जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा श्री कृष्ण कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष कोठी श्री तीरथ राम वर्मा, मंडल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज श्री सचिन वर्मा, मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ श्री मोहित वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्री पंकज दीक्षित, एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. भास्कर, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
