Agra News: टेढ़ी बगिया के आर.एस होटल में सज रही थी जुए की महफिल में पुलिस की छापेमारी, तीन दबोचे

Agra News: टेढ़ी बगिया के आर.एस होटल में सज रही थी जुए की महफिल में पुलिस की छापेमारी, तीन दबोचे

Agra News: थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित आर.एस. होटल में हार-जीत की बाजी लगाकर नाल का जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने रविवार को छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि आर.एस मौके से 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी और हार-जीत की बाजी में इस्तेमाल किए जा रहे 5,540 रुपये नकद बरामद किए हैं। रविवार को सूचना मिली थी कि आर.एस. होटल में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम के साथ होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लाम नगर निवासी सुल्तान, खंदौली के पीली पोखर निवासी सत्तार और इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की। अन्य दो आरोपी होटल की छत से पड़ोसी के घर की छत पर कुंद गए। इसका वीडियो भी बना लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चलती है। होटल संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। पहले भी टेढ़ी बगिया के होटलों में हत्या, दुष्कर्म, देह व्यापार और मारपीट जैसी जघन्य घटनाएं हो चुकी है।

ब्यूरोचीफ- शिवदत्त गोस्वामी,आगरा

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )