
Barabanki News: बाबा मस्तराम दास आश्रम में विहिप-बजरंग दल का वृक्षारोपण एवं मंदिर सफाई अभियान
संवाददाता- मनोज कुमार, जनपद बाराबंकी
Barabanki News: वृहस्पतिवार को बाबा मस्तराम दास आश्रम पर विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल द्वारा वृक्षारोपण एवं मंदिर सफाई अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में बजरंग दल विभाग सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने संगठन पदाधिकारियों के साथ कई प्रजाति के वृक्ष लगाए जिसमें बरगद, जामुन, अमरूद, आम, नींबू, पीपल आदि का वृक्षारोपण हुआ, सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत बहरौली में विख्यात बाबा मस्तराम दास आश्रम पर साधु संतों के साथ वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात ग्राम बनौगा हनुमान मंदिर आश्रम पर वृक्ष लगाए गए।
ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण, मठ मंदिर साफ सफाई, मुख्य चिकित्सा शिविर जैसे सेवा भाव कार्यक्रम कराया जाता है इस बार भी संगठन के प्रत्येक सदस्य को सेवा सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों में लगाया गया है प्रत्येक सदस्य अपने गांव घरों तक वृक्षारोपण करेंगे जिससे पृथ्वी पर पर्यावरण बना रहे, इसके बाद आगामी कार्यक्रम जिसमें अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्तदान शिविर, सामाजिक समरसता, त्रिशूल दीक्षा आदि कार्यक्रम होने हैं यह भी प्रत्येक वर्ष किया जाता है इस बार भी योजना रुप रेखा द्वारा तय किया जाएगा,कार्यक्रम के दौरान निन्दूरा बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, प्रखंड मंत्री आशीष सोनी, पूर्व जिला सहसंयोजक उमेश यादव,आश्रम महंत सत्रोहन दास, सियाराम दास, रामनाथ दास, हजारीलाल दास, भगवानदीन, विकास रावत, अनिल, रामू रावत, श्यामू यादव आदि लोग उपस्थित रहे!
