
Barabanki News: बाराबंकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: बच्चों के आने से पहले ही दरकने लगी नए प्राइमरी स्कूल की इमारत
Barabanki News: सरकार जहां एक ओर प्राइमरी शिक्षा पर लाखों रुपए खर्च कर रही है ताकि गरीब बच्चों को उचित शिक्षा और सुरक्षित बिल्डिंग मिल सके, वहीं धरातल की हकीकत कुछ और ही है। विकासखंड त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय गुरुदत्तखेड़ा की नवनिर्मित बिल्डिंग अभी बच्चों के आने से पहले ही दरकने लगी है।
बिल्डिंग अभी हाल ही में बनकर तैयार हुई है। मौके पर देखा गया तो बाहर की दीवारें धड़क गई हैं। ऊपर की छत में जगह-जगह दरारें हैं, जिन्हें सीमेंट के मसाले से लीपकर ढकने की कोशिश की गई है। बरसात में छत टपकेगी या नहीं, ये सवाल ग्रामीणों के मन में है।
जब ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की गई तो वे नाम बताने से बचते रहे। उनका कहना था कि हेडमास्टर पास के गांव के हैं। यदि हम सामने आएंगे और नाम बताएंगे तो हमें दिक्कत होगी, कहा जाएगा “तुमको क्या पड़ी है”। इसलिए न नाम बताएंगे न फोटो खिंचवाएंगे।
बच्चे बिल्डिंग के नीचे खेल रहे थे। उनकी छत पर भी दरारें साफ दिख रही थीं। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर दिखाया, जिसमें छत के ऊपर दरार और दोबारा लगाया गया सीमेंट का मसाला स्पष्ट नजर आ रहा था शौचालय पूर्ण रूप से बना नहीं था अधवना पड़ा हुआ था
मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण से आमने-सामने बैठकर बात की गई।
उन्होंने कहा कि फरवरी में बिल्डिंग बनी थी। प्लास्टर के पहले इसमें कोई दरार नहीं थी। प्लास्टर के बाद कहीं से दरार आ गई हो। हो सकता है प्लास्टर ही टूटा हो। इसके बारे में विभाग के तकनीकी सहायक आएंगे, वह देखेंगे कि कमी क्या है। उसके बाद जो होगा वो किया जाएगा। अभी कुछ नहीं कह सकते और अपने मोबाइल में फोटो दिखाने लगे कि यह सरिया का जाल बना है बिल्डिंग जब बनकर तैयार हुई थी प्लास्टर के पहले की तस्वीर बताएं कि विद लोकेशन हमारे पास है।
संवाददाता- मनोज कुमार, बाराबंकी
