
Barabanki News: बाराबंकी में अवैध खनन का खेल: पलटूपुर गांव के पास धड़ल्ले से हो रही मिट्टी की खुदाई
Barabanki News: बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत घुंघटेर थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
प्रशासनिक अनदेखी
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी सब देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। बाबागंज रोड से रोज प्रशासनिक अधिकारी निकलते हैं, इसके बावजूद खनन का खेल जारी है।
भू-माफिया बेखौफ होकर दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर सो रहा है।
घुंघटेर थाने पर मिलीभगत का आरोप
सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन में घुंघटेर थाने की मिलीभगत का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की शह पर ही यह काला कारोबार चल रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पलटूपुर के गांव के पास हो रहे अवैध खनन को तत्काल बंदकराया जाए और मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियों व भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो।
संवाददाता: रानू सिंह,बाराबंकी
