
Barabanki news: कागजों पर ही सीमित स्वच्छता अभियान, निंदूरा ब्लॉक ग्राम पंचायत बड्डूपुर में गंदगी का अंबार
Barabanki news: एक तरफ जहां सरकार देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ब्लाक निंदूरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो विभागीय दावों को पूरी तरह खोखला साबित करती है। क्षेत्र में स्वच्छता सफाई अभियान सिर्फ सरकारी फाइलों और कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है।
प्राप्त तस्वीर ( साफ देखा जा सकता है कि सार्वजनिक स्थलों पर किस कदर गंदगी और लापरवाही का बोलबाला है।
इंडिया मार्का हैंडपंप बना बीमारियों का केंद्र
गांव के मुख्य मार्ग या सार्वजनिक स्थल पर लगे एक इंडिया मार्का हैंडपंप के चारों तरफ भीषण गंदगी का साम्राज्य है। पानी पीने के इस मुख्य स्रोत के आस-पास प्लास्टिक के कचरे, थर्माकोल और पॉलीथिन का ढेर लगा हुआ है।
हैंडपंप के चारों ओर जंगली घास और कीचड़ जमा है, जिससे दूषित जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
आस-पास टूटी-फूटी झोपड़ियां और मलबे बिखरे पड़े हैं, जो प्रशासनिक उदासीनता को साफ बयां करते हैं।

संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस ब्लॉक में सफाईकर्मी कभी-कभार ही नजर आते हैं। हैंडपंप के पास जमा इस गंदगी और गंदे पानी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा चौबीसों घंटे बना रहता है। ग्रामीण इसी दूषित माहौल के बीच से पानी भरने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आक्रोश
“कागजों पर तो हर रोज सफाई दिखाई जाती है और बजट भी पास होता है, लेकिन जमीन पर हमें सिर्फ कूड़ा और बदबू मिलती है। अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।”
संवाददाता-रानू सिंह,बाराबंकी
