Barabanki news: सतरिख के मोहदीपुर में करंट से दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Barabanki news: सतरिख के मोहदीपुर में करंट से दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Barabanki news: बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव में बुधवार को करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान अरविन्द वर्मा (36 वर्ष) और शिवम वर्मा (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक खेत में झटका तार बढ़ाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तार टूट गया और जंप होने के कारण खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सतरिख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

एक साथ दो युवकों की मौत से मोहदीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

 संवाददाता-मनोज कुमार

जिला- बाराबंकी 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )