Bareilly News: पुलिस एनकाउंटर में रेप का आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

Bareilly News: पुलिस एनकाउंटर में रेप का आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

रिपोर्टर -गोपाल स्वरूप पाठक,  जिला-बरेली

Bareilly News: वादिनी ने बताया कि दवा लेने जाते समय पूर्व से परिचित ने डॉक्टर के यहां छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठाया तथा किसी अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां एक बंद कमरे में उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके संबंध में थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली पर मुकदमा एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

थाना फतेहगंज पूर्वी पर पंजीकृत मुकदमा

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास हुई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल, ₹37,690/- नकद तथा एक 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )