
Best Crime Suspense Thriller Film: सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त पैकेज है ये फिल्म, देखने के बाद भी नहीं हटेगी कहानी दिमाग से
Best Crime Suspense Thriller Film: छुट्टी का दिन हो या फिर खाली समय हो, ऐसे में यदि एक धमाकेदार फिल्म देखने को मिल जाए, तो दिन बन जाता है, आज कल ज्यादातर दर्शक घर पर ही फिल्में देखना पसंद करते हैं, लेकिन इतनी फिल्मों के बीच एक फिल्म सेलेक्ट करने में काफी मुश्किल होती है, लेकिन हम यहां आपकी समस्या आसान बनाने जा रहें हैं, क्योंकि हम आपको यहां एक सबसे बेस्ट क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म सजेस्ट करने वाले हैं, जो यकीनन आपका दिमाग हिला देगी, यदि आप भी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में (Best Mystery Thriller Movie 2026) पसंद करते हैं तो बिना देरी किए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, आइए आपको आगे फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।
बेस्ट क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म
यदि आप एक अच्छी और थ्रिल व सस्पेंस से भरपूर फिल्म की तलाश कर रहें हैं तो बिना देरी किए हम फिल्म के नाम से पर्दा उठा देते हैं, दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम “कालिदास 2” Kaalidas 2) है, जो इन दिनों ट्रेंडिंग में है। कालिदास 2 (Kaalidas 2 Movie) फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, कहानी में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे, जिसे देख आपका दिमाग चकरा जाएगा।
कालिदास 2 फिल्म में आने वाले एक भी ट्विस्ट के बारे में दर्शक कयास ही नहीं लगा पाएंगे, क्योंकि ये फिल्म कल्पना से परे है, और तो और इसका क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि यकीनन आप उसे देखते हुए पूरी तरह ब्लैंक हो जाएंगे। जैसे ही आपको लगेगा कि फिल्म की गुत्थी सुलझ गई है, उसी वक्त कहानी ऐसा यूटर्न ले लेगी, आपका दिमाग हिल जाएगा। फिल्म के आखिरी 50 मिनट में कहानी ऐसे पलटती है कि यकीनन आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा।
क्या है कालिदास 2 की कहानी
बताते चलें कि कालिदास 2 फिल्म 2019 की लोकप्रिय फिल्म ‘कालिदास’ का सीक्वल है, कालिदास 2 देखने के लिए आपको कालिदास पार्ट वन देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फिल्म में भरत निवास और भवानी श्री लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में अजय कार्थी, प्रकाश राज, अबर्नथी, अनंत नाग जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्री सेंथिल ने किया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी एक पॉश सोसाइटी पर आधारित है, जहां से एक 4 वर्षीय बच्ची लापता हो जाती है, जब पुलिस इस मामले के लिए जांच के लिए पहुंचते हैं, तो एक के बाद एक कई रहस्यमयी मौतें होने लगती हैं। कहानी पुलिस और उस कातिल के इर्द है घूमती है, लेकिन फिल्म में जैसा सस्पेंस डाला गया है, उसकी दर्शक दाद देते नहीं थक रहें। बता दें कि ये एक तमिल फिल्म है, लेकिन आप इसे प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देख सकते हैं।
