
Bihar Election Result 2025: नीतीश को हटाने की जद्दोजहद शुरू? BJP के बयानों से अटकलें तेज, JDU की टेंशन बढ़ी
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर कब्जा जमाया है। इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 89, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 19 और अन्य सहयोगियों ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की।
इस नतीजे के बाद बिहार की सत्ता को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। (Bihar Election Result 2025) सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार नीतीश कुमार को साइडलाइन कर बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाएंगे?
Also Read –Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 एविक्शन में आया नया ट्वीस्ट, जानिए कौन होगा एविक्ट
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर कहा था कि अगर वह जीतते हैं तो उन्हें “बड़ा आदमी” बनाया जाएगा। (Bihar Election Result 2025) राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान भाजपा की उस रणनीति का संकेत हो सकता है, जिसमें पार्टी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से जब मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “समय आने पर सब पता चल जाएगा।” तावड़े के इस बयान ने अटकलों को और बल दिया है कि भाजपा अब नीतीश कुमार के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है।
Also Read –Katrina Kaif Baby Video: कटरीना कैफ हुई अस्पताल से डिस्चार्ज बेटे संग वीडियो आया सामने, देखें
Bihar Election Result 2025: गठबंधन में सहमति का दावा, लेकिन अंदरूनी हलचल तेज
हालांकि विनोद तावड़े ने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए ने चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा है और मुख्यमंत्री पद का फैसला सभी सहयोगी दलों की सहमति से होगा। एनडीए में भाजपा और जेडीयू के अलावा जीतन राम मांझी की ‘हम’, उपेंद्र कुशवाहा की ‘आरएलएम’ और चिराग पासवान की ‘एलजेपी’ शामिल हैं।
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता यह भी दोहरा चुके हैं कि अगर गठबंधन को बहुमत मिलता है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। (Bihar Election Result 2025) एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने भी पहले ही नीतीश के नाम पर समर्थन जताया है। इसके बावजूद, तावड़े के बयान से यह चर्चा तेज है कि क्या भाजपा अब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी कर रही है।
बढ़त से उत्साहित एनडीए को मिला ‘जनादेश’
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए की सफलता को जनादेश बताते हुए कहा, “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए काम पर भरोसा जताया है।”
उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार के विकास मॉडल और सुशासन पर जनता के विश्वास का परिणाम है।
सत्ता समीकरणों का नया गणित
चुनावी नतीजों ने बिहार की राजनीति को दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। (Bihar Election Result 2025) कुल 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 202 सीटें हैं। इनमें भाजपा (89), जेडीयू (85), एलजेपी (19), हम (5) और आरएलएम (4) शामिल हैं।
दिलचस्प बात यह है कि भाजपा, एलजेपी, हम और आरएलएम को मिलाकर 119 सीटें होती हैं, जो बहुमत के बेहद करीब है। अगर भाजपा अपने पक्ष में चार और विधायक जोड़ लेती है, तो वह जेडीयू के बिना भी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। यही संभावना बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रही है।
आगे क्या?
अब सबकी निगाहें भाजपा और एनडीए नेतृत्व के अगले फैसले पर टिक गई हैं। क्या प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताएंगे, या बिहार की सत्ता में नए चेहरे की एंट्री होगी इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
