Bihar News: शादी के बाद ससुराल नहीं लेने आया तो खुद पहुंची विवाहिता, घर में एंट्री नहीं मिली तो दरवाजे पर धरने पर बैठी

Bihar News: शादी के बाद ससुराल नहीं लेने आया तो खुद पहुंची विवाहिता, घर में एंट्री नहीं मिली तो दरवाजे पर धरने पर बैठी

संवाददाता- सुरेश निखर , पटना

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है नव विवाहिता शादी के बार अपने मायके गई तो ससुराल वाले लेने नहीं आए, नाही किसी ने मोबाइल से बात करने को तैयार था और पति भी साथ देने को तैयार नहीं हुई तो विवाहिता खुद अपने घर वाले को लेकर ससुराल पहुँच गई ससुराल वाले घर मे घुसने नहीं दिया तो दरवाजे पर दे दी धरना ।

मामला मोहनियां के शिवपुर कॉलोनी का है, बता दे कि निधि सिंह की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ 7 मार्च 2025 को मोहनियां थाना के अकोढ़ी के रहने वाले नथुनी सिंह पुत्र आलोक कुमार सिंह से हुआ था सब ठीक था पर चार माह के बाद बिदाई हुआ उसके बाद आज तक पति या ससुराल वाले लेने नहीं आए काफी इंतेजार के बाद आज विवाहिता खुद अपने घरवालों को लेकर ससुराल पहुँच गई ससुराल वाले देख कर दरवाजे बंद कर दिया काफी गुहार लगाने के बाद कोई नहीं सुना तो विवाहिता दरवाजे पर धरना पर बैठ गई।

मेरी शादी हुई इस घर में जब तक ससुराल वाले दरवाजा नहीं खोलेंगे तब तक यही दरवाजे पर बैठी रहूंगी। मैं अपने ससुराल आई हूं जब तक दरवाजे नहीं खुलेगा तब तक यही बैठूंगी, यही घर है मेरी शादी हुई है मैं कही जाने वाली नहीं हूं।

विवाहिता के पिता के पिता के अनुसार हुए थे 40  लाख खर्च

40 लाख खर्च कर शिक्षक दमाद खोजा था आज इंकार कर रहे है लोग,केस भी नहीं करूंगा जान दे दूंगा पर लौट कर घर अपनी बेटी को नहीं ले जाऊंगा।

शादी के बाद मेरी बेटी चार माह ससुराल रही जब बिदाई करा कर ले गया तो आज तक कोई लेने नहीं आया इसलिए हम बाप बेटी आज आए है घर वाले देख कर दरवाजा बंद कर दिया है जब तक बेटी घर मे नहीं जाती हमलोग यही दरवाजे पर बैठे रहेंगे। मेरी बेटी पर आरोप लगता है कि किसी से बात करती है मारपीट करती है जो सब झूठ है। हमे केश भी नहीं करना है ।अब देखना होगा कि विवाहिता के साथ क्या न्याय होता है,विवाहिता अपने पति के दरवाजे पर धरना पर बैठी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )