Chandauli News: वादी को धमकाकर मुकदमा वापस कराने की साजिश नाकाम, बलुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Chandauli News: वादी को धमकाकर मुकदमा वापस कराने की साजिश नाकाम, बलुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

संवाददाता- मिथिलेश गुप्ता, जिला-चंदौली

Chandauli News: चंदौली की बलुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वादी को आतंकित कर मुकदमा वापस लेने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

मामला 21 जून 2026 का है, जब पपौरा निवासी राहुल कुमार सोनी को बकाया रुपये देने के बहाने चहनिया स्थित एक मैरिज लॉन में बुलाया गया। वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

10 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि चहनिया चौराहे पर कुछ लोगों ने एक पिकअप चालक के साथ मारपीट कर अवैध पिस्टल लहराते हुए मोहरगंज की ओर फरार हो गए हैं। सूचना पर सक्रिय हुई बलुआ पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों—शिवपाल सिंह, नन्दकिशोर सिंह और सुधांशु सिंह उर्फ छोटू—को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में दहशत फैलाकर पहले से दर्ज मुकदमे के वादी पर दबाव बनाना चाहते थे ताकि वह मुकदमा वापस ले ले। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और सात हजार रुपये नकद बरामद किए।

थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया
“अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बलुआ क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

बलुआ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )