Chandauli News: सरकारी दावों पर सवाल! नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक?

Chandauli News: सरकारी दावों पर सवाल! नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक?

Chandauli News: खबर जनपद चंदौली से है, जहां परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ चकिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तलरा में निर्धारित समय तक स्कूल का गेट बंद रहने की शिकायत सामने आई है।

आखिर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था कब सुधरेगी? पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचने वाले नौनिहालों को शिक्षकों का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएंगे? इन सवालों के जवाब अब शिक्षा विभाग को देने होंगे।

जमीनी हकीकत पर सवाल

पूरा मामला चकिया बीआरसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तलरा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्धारित समय तक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका रहा और बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालय में लगभग आधा दर्जन शिक्षकों की तैनाती है, लेकिन समय से विद्यालय खुलने और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब सवाल यह है कि जब बच्चे समय से विद्यालय पहुंच रहे हैं, तो क्या उनकी पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होनी चाहिए? हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बच्चों की पढ़ाई पर असर की चिंता

सरकार सर्व शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर शिक्षा के स्तर में सुधार तक कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन यदि विद्यालय समय से नहीं खुलता और बच्चों को बाहर इंतजार करना पड़ता है, तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका स्वाभाविक है।

ऐसे में जरूरी है कि शिक्षा विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए, विद्यालय खुलने के समय और शिक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन करे तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने कहा मामले की जानकारी हुई है मामले की जांच कराया जाएगी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही होगी मुद्दे की बात यह है कि चकिया विकास खंड में कई बार खंड शिक्षा अधिकारी को लापरवाह अध्यापक की शिकायत की गई लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आई वही देखना दिलचस्प होगा कि इस लापरवाह तलरा अध्यापको को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यवाही करते हैं या पूर्व की भांति मामले को ठंडा बस्ते में डाल देते हैं।

लोकेशन-  तलरा ( चंदौली )
संवाददाता-  मिथिलेश गुप्ता

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )