
Do Din Ki Zindagi Song Out: ‘गन मास्टर जी9’ के नए गाने में दिखा इमरान हाशमी और जेनेलिया का शानदार अंदाज !
Do Din Ki Zindagi Song Out: इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा (Emraan Hashmi-Genelia) अपनी अपकमिंग फिल्म “गन मास्टर जी9” को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं, फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बन चुका है, मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए फिल्म के बैक टू बैक गाने रिलीज कर रहें हैं, कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला गाना “अफसाना बनाया आपने” रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला, वहीं अब आज फिल्म का नया गाना “दो दिन की जिंदगी” (Gun Maaster G9 Song) रिलीज किया गया है, जिसमें इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा (Emraan Hashmi-Genelia) की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
दो दिन की जिंदगी सॉन्ग रिलीज
गन मास्टर जी9 फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी उत्सुकता देखने को मिल रही है, क्योंकि पहली बार इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी पर्दे पर रोमांस करते नजर आएगी, अब तक फिल्म से जुड़ी जितनी भी चीजें सामने आईं हैं, उसमें इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा कमाल के लगे हैं, फिल्म का पहला गाना “अफसाना बनाया आपने” भी हिट हुआ और अब दूसरा गाना “दो दिन की जिंदगी” (Do Din Ki Zindagi Song) रिलीज किया गया है, जो बेहद शानदार है।
https://www.instagram.com/reel/DedpN0gtVUt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
“दो दिन की जिंदगी” गाना हिमेश रेशमिया का है, इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने सजाया है। गाने की लिरिक्स जुनैद वासी ने लिखी है। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक और विशाल मिश्रा व श्रेया घोषाल की आवाज के साथ इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की केमिस्ट्री देखते बन रही है। इस गाने पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहें हैं, जिस तरह से इसे प्यार मिल रहा है, उसे देख कहना गलत नहीं होगा कि ये गाना सुपरहिट होने वाला है।
कब रिलीज होगी फिल्म गन मास्टर G9
इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी9 को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज लंबे समय से बना हुआ है, इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त द्वारा किया गया है, जो “टेबल नंबर 21” जैसी फिल्म बना चुके हैं। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट हैं। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के साथ अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी हैं, जो कि विलेन के किरदार में होंगे। गन मास्टर जी9 फिल्म 27 नवंबर को 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
