
Hardoi News: साइबर ठगों पर हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ 25 आरोपी गिरफ्तार
Hardoi News: हरदोई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरदोई पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर साइबर ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त होने का आरोप है।
इसके अलावा संडीला क्षेत्र से जुड़े एक आरोपी के म्यूल (Mule) बैंक खाते में मौजूद 40 लाख 75 हजार रुपये को लियन कराकर सुरक्षित कराया गया है, ताकि पीड़ितों की रकम का दुरुपयोग न हो सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सक्रिय श्रीवास्तव, विभिन्न क्षेत्राधिकारियों, साइबर सेल, सर्विलांस टीम तथा संबंधित थानों की संयुक्त पुलिस टीमों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खातों, फर्जी लेनदेन और साइबर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से दर्ज मामलों और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। कई मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
हरदोई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम या ओटीपी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।
यह अभियुक्त हुए गिरफ्तार
पाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार सात आरोपी हैं—शौरभ सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी बसलिया, संजीव उर्फ संजीत पुत्र गुड्डु निवासी भाहपुर, रमाकांत पुत्र बड़काई निवासी भाहपुर, अंकित पुत्र छोटेलाल निवासी शिवनगर दघेला, अरुण कुमार पुत्र बालादीन निवासी बैजूपुर, सचिन पुत्र रामसिंह निवासी शिवनगर दघेला तथा अरविन्द पुत्र श्यामसुन्दर निवासी कस्बा पाली।
सवायजपुर थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दुर्गेश चौहान पुत्र हरेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णमुरारी उर्फ मुरारी पुत्र रामनिवास, अंकित पुत्र ओमपाल, राधा सिंह पत्नी मंजीत उर्फ नीलू तथा मंजीत उर्फ नीलू पुत्र रामकुमार सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी अमिरता और कन्हारी गांव के निवासी हैं।कोतवाली शहर पुलिस ने आजाद नगर निवासी शुभम वाजपेयी पुत्र सुशील वाजपेयी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।कासिमपुर थाना क्षेत्र से सबसे अधिक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें विजय पाल पुत्र महादेव, रामकिशोर पुत्र पुतान, प्रेमलता पुत्री सरोज कुमार, सर्वेश पुत्र रामदयाल, राजकुमार पुत्र मक्काराम, रवि पुत्र महेश, अरुण पुत्र मूलचन्द्र, हरीशचन्द्र पुत्र देवीचरण तथा सुमित पुत्र राजकिशोर शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी बेहन्दर, अकबरपुर और बहलोलपुर क्षेत्र के निवासी हैं।संडीला थाना पुलिस ने उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के कुशलखेड़ा मजरा शरीफाबाद निवासी धिरीश गोस्वामी पुत्र दीपू गोस्वामी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके म्यूल बैंक खाते में 40 लाख 75 हजार रुपये की संदिग्ध धनराशि चिन्हित होने पर उसे लियन कराया गया।पचदेवरा थाना पुलिस ने नसीरपुर निवासी आरती सिंह पुत्री शिशुपाल सिंह तथा योगेश पुत्र शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार किया।
