
Hardoi News: हरदोई में चोरों का आतंक,एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, 17 लाख के जेवर व 30 हजार नकद चोरी
Hardoi News: जनपद हरदोई के थाना कछौना क्षेत्र के मतुआ गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों में घुसकर सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो घरों से करीब 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी पार कर दी, जबकि तीसरे घर में कीमती सामान न मिलने से चोरी की वारदात टल गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घरों में दाखिल हुए और आराम से चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो घरों का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि थानाध्यक्ष काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित सायना पत्नी इरफ़ान व ग्रामीणों ने जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
लोकेशन – हरदोई
संवाददाता- आशीष सिंह राजा
