Hera Pheri 4 Update: ‘हेरा फेरी 3’ से पहले आया बड़ा अपडेट, चौथे पार्ट को लेकर मेकर्स ने दी खुशखबरी

Hera Pheri 4 Update: ‘हेरा फेरी 3’ से पहले आया बड़ा अपडेट, चौथे पार्ट को लेकर मेकर्स ने दी खुशखबरी

Hera Pheri 4 Update: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस फ्रेंचाइजी की हर एक पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हेरा फेरी हो या फिर हेरा फेरी हो, अब जाकर दर्शकों को हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर ने आज हेरा फेरी 3 के साथ ही हेरा फेरी 4 को लेकर भी ऐसा अपडेट दिया है। जोकि दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।

हेरा फेरी 4 पर प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने दिया अपडेट (Hera Pheri 4 Firoz A. Nadiadwala Update)-

हेरा फेरी 3 को लेकर काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला है। पहले परेश रावल ने फिल्म में अपने किरदार बाबू भैया को करने से मना कर दिया। उसके बाद खबर ये तक आई कि अक्षय कुमार ने उनको लीगल नोटिस भेजा है, लेकिन बाद में परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी को स्वीकार किया। जिसके बाद इस विवाद के खत्म होने के बाद एक नया विवाद सामने आया। जिसमें फिल्म के राइट्स को लेकर एक नया कानूनी विवाद शुरू हो गया। जोकि कोर्ट में अभी तक चल रहा है।

तो वहीं वेलकम टू द जंगल की सफलता के बाद फिरोज ए. नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 को लेकर तो अपडेट दिया ही है। इसके साथ ही हेरा फेरी 4 पर भी अपडेट दिया है।

Hera Pheri3 और Hera Pheri4 एक-दूसरे से जुड़ी होंगी और इनकी शूटिंग 2 साल तक चलेगी। 4 दिसंबर को ‘राम और श्याम’ के रिलीज़ होने के बाद, Akshay Kumar की हर साल एक फ़िल्म रिलीज़ होगी। 2027 में Samuk और फिर 2028 में ‘हेरा फेरी’ की 2 फ़िल्में आएंगी। हेरा फेरी के सीक्वल पर क्या कहा फिरोज ए. नाडियाडवाला ने जानने के लिए देखिए ये वीडियो

वेलकम टू द जंगल फिल्म के एक इवेंट के दौरान, परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ से जुड़े विवाद के अंत की ओर भी इशारा किया। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में परेश रावल ने कहा, ‘जब तक हम जीवित हैं, हेरा फेरी चलती रहेगी। जब तक हम जीवित हैं, हेरा फेरी है।’

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )