Jalaun News: घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला की सिर पर वार कर हत्या, इलाके में सनसनी

Jalaun News: घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला की सिर पर वार कर हत्या, इलाके में सनसनी

Jalaun News: जालौन घर के बाहर चारपाई पर सो रही 50 वर्षीय महिला की अज्ञात हमलावर ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा निवासी मीना देवी (50), पत्नी स्वर्गीय कल्लू सिंह राजावत, घर में अकेली रहती थीं। उनके दोनों पुत्र देवेंद्र सिंह और विकेश सिंह गुजरात के अंकलेश्वर में पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करते हैं। बुधवार रात मीना देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह काफी देर तक मीना देवी के नहीं उठने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। घर पहुंचने पर वह खून से लथपथ मृत मिलीं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव, थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के देवर रूपेंद्र सिंह उर्फ लला से सूचना संबंधी प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पुत्रों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके गांव पहुंचने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )