Jaunpur Murder Case: 14 घंटे में पुलिस ने सुलझाई युवती हत्याकांड की गुत्थी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur Murder Case: 14 घंटे में पुलिस ने सुलझाई युवती हत्याकांड की गुत्थी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur Murder Case: पुलिस ने युवती के तीन टुकड़ों में मिले शव मामले का 14 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस दौरान शव के हिस्सों को खुलासे के डर से छिपाने जा रहे आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हो गई। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी चैट को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने सोते वक्त युवती की गला रेत कर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला?

जौनपुर के मडियाहू थाना क्षेत्र के रानीपुर बाईपास के समीप रविवार की सुबह युवती का क्षत-विक्षत मिला था। शव काली पन्नी में लपेटा हुआ था। शव मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव के धड़ का हिस्सा लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिनाख्त में जुटी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की।

देर रात पुलिस द्वारा इसी मामले में आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम हेमल खखरिया है। आरोपी गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। वर्तमान समय में मडियाहू कस्बे के टीचर्स कॉलोनी में रहता है। 4 जुलाई को वह महिला को वाराणसी के बाबतपुर से लेकर अपने रूम पर आया था।

हत्या के बाद गड़ासे से काटी डेडबॉडी

कमरे में आने के बाद मोबाइल चैट देखने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हुई। लेकिन तब तक हेमल के सिर पर खून सवार हो चुका था। ऐसे में सोने के दौरान हेमल ने चाकू लेकर युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद बाजार से काली पन्नी खरीदी। फिर उसने गड़ासे से शव के अलग-अलग हिस्से किए।

इसके बाद उसने शव को अलग-अलग हिस्से में पैक कर फेंक दिया। हेमल ने शव का एक हिस्सा रानीपुर बाईपास के पास फेंका था। इसके बाद शव के अन्य हिस्सों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के आगे पुलिया के पास फेंका था। जब हेमल को इस बात की जानकारी हुई कि पुलिस द्वारा रानीपुर बाईपास से शव का एक हिस्सा बरामद किया गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है तो वह डर गया।

पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा था आरोपी

वह शव के और हिस्सों को छिपाने के लिए देर रात निकल गया। CO मडियाहूं द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस दौरान पुलिस ने ब्लॉक के पास घेराबंदी की हुई थी। आरोपी खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर करने लगा। जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई।

इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में पुलिस उसको हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। जहां पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )