Kerala News :  पिनराई विजयन मामले में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की गाड़ी घेरकर किया हमला

Kerala News :  पिनराई विजयन मामले में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की गाड़ी घेरकर किया हमला

Kerala News :  केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के यहां ईडी की छापेमारी के बाद बड़ा बवाल हो गया। छापेमारी के विरोध में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस और केंद्रीय बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सामने आना पड़ा।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले में पूर्व सीएम के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी कार्रवाई के विरोध में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिस जवान घायल

ईडी अधिकारियों पर हमले के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ को काबू करने के दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

लेफ्ट नेताओं ने बीजेपी को घेरा

पूर्व सीएम पिनराई विजयन पर हुई कार्रवाई के पीछे लेफ्ट नेताओं ने बीजेपी का हाथ बताया है। CPI(M) के महासचिव एम. ए. बेबी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि माकपा जनता को बताएगी कि यह छापेमारी केवल राजनीतिक उद्देश्य पूरे करने के लिए की गई है।

बेबी ने यह भी आरोप लगाया कि सीएम वी. डी. सतीशन के दो मंत्रियों ने भी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड से पैसे लिए थे, इसलिए उनकी भी जांच होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA कानून के तहत केरल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इन ठिकानों में पूर्व सीएम पिनराई विजयन का तिरुवनंतपुरम स्थित आवास भी शामिल था।

यह कार्रवाई CMRL के भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है, जिसमें उनकी बेटी टी. वीणा का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि CMRL ने 2018-19 के दौरान टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि उनकी कंपनी ने CMRL को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )