
Kheti Movie First Look: Jackie Shroff की नई हॉरर फिल्म ‘Kheti’ का फर्स्ट लुक रिलीज
Kheti Movie First Look: जैकी श्रॉफ जो कि बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर में से एक हैं। उन्होंने पहले भी बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें खनलायक और राम और लखन आज भी दर्शकों द्वारा याद कि जाती है। तो वहीं फिल्म के गाने आज भी शादी और पार्टियों की शान होते हैं। तो वहीं जैकी श्रॉफ ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो का फर्स्ट लुक और टीजर जारी किया था। जिसके बाद दर्शकों को उनकी इस फिल्म का इंतजार ही था। कि अब जैकी श्रॉफ की एक नई हॉरर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसका नाम Kheti रखा गया है। चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में-
जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती के बारे में (Jackie Shroff New Horror Movie Kheti First Look)-
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अब दर्शकों के बीच एक हॉरर मूवी लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है। ये एक ग्रामीण हॉरर फिल्म है। जिसमें जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक जारी की जा चुकी है। इसके अलावा इस फिल्म का हिस्सा नेहा सरगम भी बनने वाली है। इस फिल्म की कहानी हारिस इम्तियाज द्वारा लिखी गई है। और इसके निर्देशन का काम सना ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर के तले किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आज केवल फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर में घने अंधेरे में खेत में झाड़ियों के बीच से कोई डरावना-सा दिखाई देना वाला व्यक्ति झांकता हुआ नजर आया है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों के दिलों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। तो वहीं जैकी श्रॉफ की ये फिल्म कब रिलीज होगी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट नहीं जारी की है।
