Lucknow gang rape: लखनऊ में यूपीएसपी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Lucknow gang rape: लखनऊ में यूपीएसपी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Lucknow Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। लखनऊ में यूपीएसपी की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार किया गया। छात्रा ट्रेन से जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। तभी चारबाग स्टेशन पर एक परिचित युवक ने उसे ट्रेन से उतार लिया। वह छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित अपने कमरे पर ले गया। जहां उसने छात्रा को पेय पदार्थ में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुराचार किया। उसी दिन छात्रा के उस परिचित युवक के दोस्त ने भी रेप किया। वारदात के दूसरे दिन छात्रा के साथ फिर से दोनों लड़कों ने हैवानियत की और फिर एक और तीसरे लड़कों ने भी उसे हवस का शिकार बनाया।

वरदात के तीसरे दिन 18 मई को युवकों ने छात्रा को सुहेलदेव एक्सप्रेस में स्लीपर टिकट दिला कर दिल्ली भेज दिया। छात्रा जब दिल्ली पहुंची तो उसने अपने परिजनों को पूरी आप बीती बतायी। बेटी की बातें सुन परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन पर मदद की गुहार लगायी। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ दुराचार करने वाले परिचित युवक का नाम शिवम यादव है जोकि जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है।

दिल्ली जाने के लिए घर से हुई थी रवाना

पुलिस को दी गयी शिकायत में युवती ने बताया कि वह दिल्ली के एक निजी काॅलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। छुट्टी होने पर वह अपने घर जौनपुर आई थी। एक्जाम के एडमिट कार्ड आ जाने पर वह 15 मई को दिल्ली जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। पिता ने उसे सुहेलदेव एक्सप्रेस में बिठाया था। ट्रेन में युवती की शिवम यादव से मैसेज के जरिए बातचीत हुई। वह शिवम को चार साल से जानती है। शिवम ने उसे चारबाग में मिलने के लिए कहा। वह मान गयी। इसके बाद शिवम अपने एक दोस्त शनि यादव के साथ चारबाग पहुंचा और छात्रा को ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद वह छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के पास एक रूम पर ले गये जहां उसके साथ दुराचार किया गया।

तीन दिनों तक लगातार किया गया शोषण

तीन दिनों पर खुद और अपने दो और दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद छात्रा को ट्रेन में बिठाकर दिल्ली भेज दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीन दिनों तक उसे साथ लगातार शोषण किया गया। बरेली पहुंचने पर छात्रा ने अपने पिता को फोन कर घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। बेटी की दर्दनाक कहानी सुन पिता के रोंगटे खड़े हो गये। उन्होंने तुरंत 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद की गुहार लगायी। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने युवती से बात की। इसके बाद छात्रा दिल्ली के आनंद विहार थाने पहुंची। जहां परिजन भी पहुंच चुके थे। युवती के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )