Lucknow News:  यूपीएससी की परीक्षा खराब होने के वजह से वाइस प्रिंसिपल के बेटे ने गोमती नदी में लगाई छलांग

Lucknow News: यूपीएससी की परीक्षा खराब होने के वजह से वाइस प्रिंसिपल के बेटे ने गोमती नदी में लगाई छलांग

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां सरकारी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल के बेटे ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान प्रखर पाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रखर पाल की मां सुष्मलता राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। बेटे के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही सुष्मलता बेसुध हो गयीं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सुष्मलता ने बताया कि प्रखर ने रविवार को यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उसने बताया था कि उसका पेपर खराब हो गया था। तब उन्होंने बेटे का बहुत समझाया था कि वह परेशान न हो। उन्होंने बेटे से यह भी कहा था कि अगली बार की परीक्षा के लिए वह तैयारी करे।

इसके बाद बेटे से ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि प्रखर के पिता विष्णु गोपाल पाल की भी कुछ सालों पहले मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह पक्के पुल पर युवक स्कूटी से पहुंचा था। कुछ देर पुल पर खड़े होने के बाद युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को नदी में कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
युवक की स्कूटी पक्के पुल पर खड़ी मिली। जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस परिसर में पहुंचाया गया। स्कूटी की डिक्की में युवक के कपड़े और हेल्मेट भी मिला। उल्लेखनीय है कि प्रखर ने जहां से नदी में छलांग लगाई। उसके ठीक सामने ही मां का कॉलेज स्थित है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )