MP News: कैलाश चौधरी और पत्नी से कथित अमानवीय व्यवहार पर भड़का मरार माली समाज, निष्पक्ष जांच की मांग

MP News: कैलाश चौधरी और पत्नी से कथित अमानवीय व्यवहार पर भड़का मरार माली समाज, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकेशन- बालाघाट
रिपोर्टर- दिलीप जामरे

MP News:  बालाघाट/किरनापुर। किरनापुर थाना पुलिस पर ग्राम टिमकीटोला निवासी कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी के साथ कथित अवैधानिक हिरासत, मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर अब सामाजिक संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मरार माली समाज, जिला बालाघाट ने 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बालाघाट के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस थाना किरनापुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कैलाश चौधरी एवं उनकी पत्नी को कथित रूप से हिरासत में लेकर थाने में बंद किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। समाज का कहना है कि मामला सामने आने के बाद समुदाय में आक्रोश और गहरा असंतोष व्याप्त है।

समाज ने मांग की है कि मामले की जांच ऐसी टीम से कराई जाए जो संबंधित पुलिसकर्मियों के प्रभाव से पूरी तरह स्वतंत्र हो। साथ ही जांच निष्पक्ष, न्यायिक भावना के अनुरूप एवं पारदर्शी हो तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

इस मामले में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने किरनापुर थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच महिला एसआईटी को सौंप दी है।

समाज का दो टूक सवाल

“अगर कानून की रक्षा करने वाले हाथ ही कानून की सीमा लांघने लगें, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे?”
मरार माली समाज ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर समाज लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी आवाज उठाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )