MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से गयी 9 लोगों की जान!

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से गयी 9 लोगों की जान!

MP News:  मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की जान चली गई है। शनिवार रात बंडा के घूघर, नौराज, बराज और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन बीमार लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में देश के दूसरे राज्यों में भी जहरीली शराब के मामले सामने आए हैं। पिछले महीने गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की जान चली गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे।

बढ़ सकती है मौतौं की संख्या

इस मामले को लेकर CMHO सागर देवेश पटेरिया ने कहा, ‘डॉक्टरों और नर्सों की हमारी टीमें तीन प्रभावित गांवों में लगातार काम कर रही हैं, घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और मरीज़ों की पहचान कर रही हैं। लक्षण मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग के हो सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मरीजों को यहां स्टेबल किया जा रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो आगे के इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। मौतों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन टीमें लगातार काम कर रही हैं।

बांदा के BJP MLA वीरेंद्र लोधी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘मेरी जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। बांदा सिविल हॉस्पिटल से करीब 25 लोगों को एडवांस हेल्थ केयर के लिए दूसरे हॉस्पिटल ले जाया गया है। ‘इससे पहले, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा, ‘स्थानीय लोगों से बातचीत से पता चला है कि मौतें गैर-कानूनी नकली शराब पीने के बाद हुईं। दोनों गांवों में स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है।

‘CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सागर में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा, ‘मैंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाने का निर्देश दिया है। हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे और जांच करेंगे। हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। ‘वहीं, उप मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री ने कहा, ‘सागर जिले के बंड्डा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है।

आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार किया और उन पर गैर-इरादतन हत्या तथा जहर देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। जांच में सामने आया था कि शराब में 38.59% मेथनॉल मौजूद था। बता दें कि गुजरात एक ड्राय स्टेट है, जहां शराब बनाने, बेचने और पीने पर पूरी तरह बैन है। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आने प्रशासन पर सवाल खड़े करता है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )