Sonbhadra News: पन्नूगंज थाना क्षेत्र में महिला और पुरुष पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Sonbhadra News: पन्नूगंज थाना क्षेत्र में महिला और पुरुष पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

लोकेशन- सोनभद्र
रिपोर्टर- किरण गौड़

Sonbhadra News: सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला और पुरुष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब पांच माह पहले महिला के पुत्र की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का दावा है कि इसके बाद से ही विपक्षी पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते महिला और पुरुष पर धारदार हथियार से हमला किया गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए समय पर पुलिसकर्मी नहीं ले गए।

फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ और इस वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी?

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )