Sonbhadra News: सोन नदी उफान पर, खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

Sonbhadra News: सोन नदी उफान पर, खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

लोकेशन – सोनभद्र
रिपोर्टर – किरण गौड़

Sonbhadra News: सोनभद्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी चोपन में सोन नदी किनारे तटवर्ती बस्तियों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित बस्तियों का निरीक्षण किया।

डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, तटवर्ती इलाकों की स्थिति और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए साथ ही संवेदनशील और आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया, ताकि लोग नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। राहत और बचाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को भी पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में नदी तट और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बच्चों और पशुओं को भी नदी के आसपास न जाने दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

प्रशासन की ओर से सोन नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सीओ सदर रणधीर मिश्रा, ईओ नगर पंचायत चोपन समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

फिलहाल सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी तथा तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )