Sunny Deol Antony: ‘एंटनी’ के सेट से सनी देओल का फर्स्ट लुक वायरल, दमदार अंदाज ने मचाई हलचल

Sunny Deol Antony: ‘एंटनी’ के सेट से सनी देओल का फर्स्ट लुक वायरल, दमदार अंदाज ने मचाई हलचल

Sunny Deol Antony Movie: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल के पास बैक टू बैक कई सारे प्रोजेक्ट हैं। इस साल सनी देओल की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें बॉर्डर 2 और बंटवारा 1947 शामिल है। बॉर्डर 2 तो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लेकिन बंटवारा 1947 की कहानी अच्छी होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी नहीं चल पाई, जिसके पीछे की वजह थी इसके साथ रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 अब जाकर सनी देओल की फिल्म एंटनी के शूटिंग सेट से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सनी देओल की फिल्म एंटनी के सेट से लीक हुआ वीडियो (Sunny Deol Antony Movie First Look Video Viral)-

बंटवारा 1947 के बाद सनी देओल की फिल्म एंटनी जोकि काफी ज्यादा चर्चा में है। उसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। शूटिंग सेट से सनी देओल का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। बता देकि एंटनी मूवी में सनी देओल एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रवि किशन भी पुलिस की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग बारिश में हो रही है। उनका ये लुक काफी दमदार लग रहा है। एंटनी के लुक को देखकर लग रहा है कि इस बार सनी देओल दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आने वाले हैं। जैसा कि आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

एंटनी मूवी कास्ट (Sunny Deol Antony Movie Cast)-

सनी देओल की एंटनी मूवी एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है। जिसमें विजय वर्मा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं ज्योतिका भी अहम किरदार प्ले करने वाली हैं। विजय वर्मा और सनी देओल के बीच पहली बार बड़े पर्दे पर आमना-सामना देखने लायक होगा। हालहि में विजय वर्मा को मिर्जापुर द मूवी में देखा गया है। एंटनी मूवी एक्सल इंटरनेट के अंतर्गत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी और ए. आर. मुरगॉदास के बैनर तले बन रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )