The Narmada Story Trailer: “द नर्मदा स्टोरी” का दमदार ट्रेलर रिलीज, क्राइम और थ्रिल से भरपूर कहानी ने बढ़ाया रोमांच

The Narmada Story Trailer: “द नर्मदा स्टोरी” का दमदार ट्रेलर रिलीज, क्राइम और थ्रिल से भरपूर कहानी ने बढ़ाया रोमांच

The Narmada Story Trailer: क्राइम, थ्रिल और वूमेन पॉवर से भरपूर फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर रहस्य, इमोशन और एक्शन का ऐसा मिश्रण पेश करता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। ट्रेलर में रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद एक सशक्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनका ट्रांसफॉर्मेशन इस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

द नर्मदा स्टोरी मूवी ट्रेलर रिव्यू (The Narmada Story Movie Trailer Review In Hindi)-

ट्रेलर की शुरुआत मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से होती है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाते हैं। पूरा पुलिस विभाग उनकी तलाश में जुटा है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंस्पेक्टर भदौरिया शहर में लगातार हो रहे मिसिंग केस की जांच कर रहे थे। बिना किसी क्लू के उलझी पुलिस फोर्स और भय पैदा करने वाले किन्नर गिरोह के संवादों के बीच कहानी में एसआई नर्मदा रायकवार की एंट्री होती है, जो अब इस केस की जांच अपने हाथ में लेती हैं।

ट्रेलर के अगले दृश्यों में जनता और मीडिया के सवालों का सामना करते हुए मुकेश तिवारी और अंजलि पाटिल अपने प्रभावशाली किरदारों में दिखाई देते हैं। वहीं ट्रेलर के आखिरी हिस्से में पुलिस मुठभेड़, विरोध प्रदर्शन और भावनात्मक दृश्यों के साथ जरीना वहाब और रघुबीर यादव कहानी को और गहराई देते नजर आते हैं। रात के सुनसान इलाके में आंखों पर काली पट्टी बांधे लड़कियां और पुलिस वर्दी में तैयार होती सिमाला प्रसाद की झलक फिल्म के गंभीर मुद्दे और महिला शक्ति की मजबूत तस्वीर पेश करती है।

“औरत हो, अपनी औक़ात में रहो” का जवाब में जोरदार तमाचा” “द नर्मदा स्टोरी” के मुख्य किरदार के तेवर को मजबूती से प्रस्तुत करता है “पुलिस फोर्स में जेंडर का फर्क नहीं होता, वर्दी काफी होती है” जैसे पावरफुल डायलॉग्स ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाते हैं। ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि फिल्म सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि लड़कियों की सुरक्षा, समाज के अंधेरे सच और महिला शक्ति की कहानी भी है।

रियल लाइफ आईपीएस सिमाला प्रसाद ने फिल्म को लेकर कहा, “‘द नर्मदा स्टोरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उन लड़कियों और महिलाओं की आवाज़ है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी लड़ना नहीं छोड़तीं। एक पुलिस अधिकारी होने के नाते मैंने कई वास्तविक घटनाएं देखी हैं और इस किरदार को निभाते समय मैंने हर भावना को सच्चाई के साथ महसूस किया। उम्मीद है दर्शक इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे।”

फिल्म के निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने कहा, “हमने ‘द नर्मदा स्टोरी’ को सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाया, बल्कि समाज के एक गंभीर मुद्दे को सामने लाने की कोशिश की है। इसमें क्राइम, सस्पेंस और इमोशन के साथ महिला शक्ति का बहुत मजबूत पक्ष देखने को मिलेगा, मुख्य भूमिका में सिमाला प्रसाद के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अंजलि पाटिल, जरीना वहाब, अश्विनी कलसेकर का किरदार फ़िल्म की कहानी को मजबूत बनाते है ।”

द नर्मदा स्टोरी रिलीज डेट (The Narmada Story Release Date)-

एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी “द नर्मदा स्टोरी” में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल और अश्विनी कलसेकर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगी। इनके साथ अनुभवी कलाकार ज़रीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक खान भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फ़िल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )