UP news: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, निजी बस जलकर खाक

UP news: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, निजी बस जलकर खाक

UP news:  उत्तर प्रदेश में  फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिलर नंबर 46 किलोमीटर के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट बस की टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला यात्री की मानें तो आगे सड़क पर एक डम्पर पलट गया था और हमारी बस उससे टकरा गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 2 की मौत हो गई है।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हुई है। 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद एम्बुलेंस से भेजा है। 15 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने और ट्रैफिक ब्लॉक होने से बचाने की कोशिश की गई। हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर कुछ वक्त के लिए यातायात प्रभावित रहा।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

घायल महिला यात्री उषा ने बताया कि बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। रोड पर डंपर पलट गया था। हमारी बस उसी में टकरा गई। बस में 40 से 45 लोग सवार थे। बस प्राइवेट थी, हमें शीशा तोड़ कर पीछे से निकाला गया।

बस पर सफर करने वाले यात्री सत्य बिश्नोई कहते हैं, “हम सो रहे थे। लोगों ने हिलाया कि बस में आग लग रही है। हमने देखा कि पहले बस लहराई और उसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। सबको नीचे उतारा, बस में आग लग गई।

“फिरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने कहा कि ऐक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें आग लग गई करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज और 15 को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है. ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )