Welcome To The Jungle Song: ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘Ghis Ghis Ghis’ रिलीज, अक्षय कुमार का भोजपुरी अंदाज छाया

Welcome To The Jungle Song: ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘Ghis Ghis Ghis’ रिलीज, अक्षय कुमार का भोजपुरी अंदाज छाया

Welcome To The Jungle Song: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जिसका टीजर और टाइटल ट्रैक पहले ही दर्शकों के बीच प्रसिद्धी हासिल कर चुका है। ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार का अबतक का सबसे अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट कि माने तो वेलकम टू द जंगल फिल्म में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर का किरदार निभाने वाला है। यही वजह है कि उनका एक गाना Ghis Ghis Ghis जोकि भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh के साथ आज रिलीज किया गया है।

वेलकम टू द जंगल मूवी घिस घिस घिस गाना ( Welcome To The Jungle Akshara Singh Akshay Kumar Ghis Ghis Ghis Song)-

वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है। मेकर्स दर्शकों को नया-नया सरप्राइज देते जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज किया गया है। जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम किया था। इसके साथ ही वेलकम टू द जंगल में दो पुराने गाने को रिपीट किया गया है। जिसकी वजह से दर्शकों के बीच और भी उत्सुकता देखने को मिली है।

इसके साथ ही काफी दिनों से खबरें आ रही थी भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है। उन्होंने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में नहीं बताया था। अब जाकर अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का गाना Ghis Ghis Ghis रिलीज कर दिया गया है। उनका ये गाना वेलकम टू द जंगल फिल्म में देखने को मिलेगा।

Welcome To The Junlge में दर्शकों को भोजपुरी और बॉलीवुड का तड़का Ghis Ghis Ghis गाने में देखने को मिला है। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने एक अलग ही जोश इस गाने में भर दिया है। पहली बार अक्षय कुमार को भोजपुरी वर्जन पर डांस करते हुए देखा गया है। उन्होंने Ghis Ghis Ghis गाने में जिस तरह से पर्फार्मेंश दी है। उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म में वो भोजपुरी अभिनेता का किरदार बखूबी निभाने वाले हैं।

वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट (Welcome To The Jungle Release Date)-
वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रविना टंडन, तुषार कपूर समेत कुल 30 से ज्यादा स्टार कास्ट देखने को मिलने वाले हैं। तो वहीं वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )