
No Entry 2 Release Date: इंतजार हुआ खत्म नो एंट्री 2 की रिलीज डेट पर आया अपडेट
No Entry 2 Release Date: नो एंट्री जिसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब जाकर इसका सीक्वल आने वाला है। ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर कई बार खबरें आई हैं, फिल्म में वरूण धवन, अर्जुन कपूर के अलावा दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया है। (No Entry 2 Release Date) लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि दिलजीत दोसांझ No Entry 2 को नहीं करेंगे। इन सब खबरों के बीच अब जाकर No Entry 2 के रिलीज डेट पर अपडेट आया है।
Also Read – Rapido Rider: रैपिडो बुक करने पर आया ‘पियक्कड़’ राइडर, उसे पीछे बिठा खुद बाइक चलाकर घर पहुंचा कस्टमर
नो एंट्री 2 कब रिलीज होगी
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म No Entry 2 की कास्टिंग पहले चर्चाओं में थी। अब जाकर इस फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट आया है। रिपोर्ट कि माने तो No Entry 2 अगले साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। (No Entry 2 Release Date) तो वहीं वरूण धवन और अर्जुन कपूर फिल्म के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। तो वहीं दिलजीत दोसांझ द्वारा फिल्म को व्यस्त शेड्यूल के अनुसार छोड़ देने के बाद अब फिल्म के मेकर्स को तीसरे हीरो का इंतजार है। दिलजीत दोसांझ No Entry 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे। ये खबर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन अभी तक बोनी कपूर ने इसके बारे में ऑफिशियल अनॉउंसमेंट करते हुए बताया कि दोनों अच्छे संबंधो के साथ अलग हुए हैं। क्योंकि दोनों के डेट आपस में मेल नहीं खा रहे थे। जिसमें उनके अंतरराष्ट्रीय संगीत दौरे और अन्य फिल्म प्रोजेक्ट शामिल है।
रिपोर्ट कि माने तो वरूण धवन और अर्जुन कपूर No Entry 2 में दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे। No Entry 2 का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं तो वहीं बोनी कपूर इसका निर्माण कर रहे हैं। (No Entry 2 Release Date) पहली बार फिल्म में तीनों मुख्य किरदार दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।