भीषण आग की लपटों में घिरी मथुरा की  ऐतिहासिक छतरियाँ

भीषण आग की लपटों में घिरी मथुरा की ऐतिहासिक छतरियाँ

Mathura News: छाता क्षेत्र में स्थित दिल्ली गेट की ऐतिहासिक छतरियों में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी छतरियां उसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय अचानक छतरियों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोग घबरा गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग की वजह से ऐतिहासिक छतरियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली गेट की ये छतरियां ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए आग की खबर मिलते ही प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही सही स्थिति साफ हो पाएगी। इसके बाद जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस ऐतिहासिक धरोहर को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताता नजर आया। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटी हुई हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )