Haryana News: मोबाइल गेम की लत का खौफनाक अंजाम, करनाल में घर में कहासुनी के बाद नहर में कूदा 15 वर्षीय छात्र !

Haryana News: मोबाइल गेम की लत का खौफनाक अंजाम, करनाल में घर में कहासुनी के बाद नहर में कूदा 15 वर्षीय छात्र !

Haryana News: हरियाणा के करनाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में हुई कहासुनी और पबजी (PUBG) खेलने से रोकने के बाद 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उसका बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पीछे-पीछे दौड़ा और नहर की ग्रिल के पास पकड़कर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन छात्र हाथ छुड़ाकर नहर में कूद गया। इसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना करनाल के शास्त्री नगर की है। छात्र की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर से गुस्से में निकलने के बाद वह नहर की तरफ भागा था। आसपास के लोगों ने उसे नहर की ओर जाते देखा तो उसके बड़े भाई सोनू को इसकी जानकारी दी। सोनू भी तुरंत उसके पीछे दौड़ा. उसने नहर की ग्रिल के पास प्रिंस को पकड़ लिया, लेकिन दोनों के बीच हुई खींचतान में प्रिंस हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर रात तक नहर में छात्र की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक प्रिंस का पता नहीं चल पाया था। परिजन भी अपने स्तर पर नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं।

पढ़ाई के लिए कहा था, मोबाइल गेम पर डांटने की बात से इनकार

परिजनों के मुताबिक घर में कोई बड़ी कहासुनी नहीं हुई थी। प्रिंस को सिर्फ पढ़ाई करने के लिए कहा गया था। परिवार का कहना है कि घरों में छोटी-मोटी बातचीत होती रहती है, लेकिन ऐसी कोई गंभीर बात नहीं हुई थी, जिससे वह इतना बड़ा कदम उठा ले। प्रिंस के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दवाई दिलाने गया था। घर लौटकर उसने पत्नी से भाई को खाना देने के लिए कहा, लेकिन प्रिंस ने खुद खाना देने की बात कही। इसके कुछ देर बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। सोनू ने मोबाइल गेम खेलने को लेकर डांटने की बात से भी इनकार किया है। वहीं, परिजनों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सर्च ऑपरेशन तेज करने की अपील की है। उनका आरोप है कि मौके पर गोताखोर और पुलिसकर्मी मौजूद नहीं हैं। परिवार को अब भी प्रिंस के मिलने का इंतजार है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )