गुस्से में Airtel के नाम से बनाई वेबसाइट, अब कंपनी वाले कर रहे फोन, पहले बात ना सुनते थे

Airtel की खराब सर्विस से पूरी तरह फ्रस्टाय इस कस्टमर ने लूपहोल का फायदा उठाते हुए AirtelBlack.com वेबसाइट ही बना डाली. वेबसाइट इसी नाम से रजिस्टर है लेकिन होम पेज पर विजिटर का स्वागत airtel blackout से होगा. वेबसाइट लाइव है और अब यूजर कंपनी की खराब सर्विस के धागे खोल रहा है

Airtel की खराब सर्विस से परेशान एक यूजर ने ऐसा काम किया जिसने उसकी खराब सर्विस के साथ लापरवाही की भी कलई खोल दी है. Airtel की Black सर्विस से झुंझलाये इस कस्टमर ने AirtelBlack.com वेबसाइट ही बना डाली. ये वेबसाइट लाइव है और अब यूजर कंपनी की खराब सर्विस के धागे खोल रहा है. होम पेज पर आपका स्वागत Your issue has been resolved नहीं ignored से होगा. Premium Services, Premium Neglect जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. आपको लगेगा ये कैसे हो सकता है. अजी एकदम हुआ है क्योंकि एयरटेल ने AirtelBlack.com को रजिस्टर ही नहीं कर रखा था.

एयरटेल से पूरी तरह फ्रस्टाय इस कस्टमर ने इसी लूपहोल का फायदा उठाया और बना डाली AirtelBlack.com. वेबसाइट इसी नाम से रजिस्टर है लेकिन होम पेज पर विजिटर का स्वागत airtel blackout से होगा.

वेबसाइट के होम पेज पर लिखा है. एयरटेल ब्लैकआउट में आपका स्वागत है — भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली दूरसंचार कंपनी के लिए एक प्रेम पत्र, जहां आपके “1 Gbps तक” कनेक्शन से भी तेज़ गति से केवल एक ही चीज़ है, और वह है आपके टिकट को बिना पढ़े ही बंद करने की गति.

कस्टमर ने अपनी पूरी खीज इस वेबसाइट पर निकाली है. जैसे नीचे स्क्रॉल करने पर लिखा है. अगर आप संतुष्ट हैं तो 1 रिप्लाई करें और अगर आप सफर कर रहे मतलब परेशान हो रहे तो 2 से जवाब दें. हमारे इंजीनियर आपके यहां कभी नहीं आने वाले. Premium Services, Premium Neglect को समझाते हुए लिखा गया है,

 

एयरटेल सिर्फ कनेक्टिविटी ही नहीं देता. यह आशा से निराशा तक का एक संपूर्ण भावनात्मक सफर प्रदान करता है, और वह भी प्रीमियम कीमत पर. इसे एक तरह की थेरेपी समझें, बस फर्क इतना है कि आपका थेरेपिस्ट आपको यह यकीन दिलाता रहता है कि आप ठीक हैं, जबकि असल में आपके घर में आग लगी हुई है.

 

anir0y नाम के यूजर ने दावा किया कि वेबसाइट उसकी है. एयरटेल ने उसको 30 दिन तक लगातार परेशान किया. इसलिए उसने तय किया कि वो उनको परेशान करेगा. पोस्ट में कहा गया है कि इतना सब होने के बाद एयरटेल ने उससे संपर्क किया और उसके पैसे वापस किए. साथ ही वेबसाइट को बंद करने का अनुरोध भी किया.

पोस्ट में कहा गया है कि मैंने हां तो कर दिया लेकिन वेबसाइट 19 जून से पहले बंद नहीं होने वाली. इसके बाद भी अगर किसी और परेशान यूजर ने AirtelBlack.com के बारे में शिकायत की तो वेबसाइट फिर जिंदा हो जाएगी. रेडिट की इस पोस्ट में कई अपशब्द भी लिखे हैं इसलिए हम इसे आपसे साझा नहीं कर रहे.

कुल जमा बात ये है कि खराब सर्विस से सब परेशान हैं. कंपनियां अपना माल बेंचते समय तो बड़े-बड़े वादे करती हैं मगर सर्विस में रुला देती हैं. रही बात AirtelBlack.com डोमेन उपलब्ध होने की तो ये वाकई में बड़ी लापरवाही है. JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद दिल्ली के रहने वाले एक ऐप डेवलपर ने Jio Hotstar डोमेन खरीद लिया था. रिलायंस को इसको हासिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना पड़ी थी. गूगल के डोमेन को भी एक इंडियन बंदे ने महज 804 रुपये में खरीद लिया था.

अब देखते हैं एयरटेल क्या करता है.

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )