ज्वलनशील केमिकल से हमला, कुशीनगर में बेटी की दर्दनाक मौत

ज्वलनशील केमिकल से हमला, कुशीनगर में बेटी की दर्दनाक मौत

Kushinagar News: जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में कल देर रात हुई सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावर ने घर की छत पर सो रही मां-बेटी पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। इलाज के दौरान बेटी काजल यादव की मौत हो गई, जबकि मां लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार, लीलावती अपनी बेटी काजल के साथ घर की छत पर सो रही थीं, जबकि पिता प्रभुनाथ नीचे बरामदे में सोए थे।देर रात करीब 1:30 बजे अचानक चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो काजल बुरी तरह झुलसी हुई मिलीं। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था। आनन-फानन में दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया, जबकि लीलावती का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )