Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र

Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र

Border 2 Teaser: बॉलीवुड में यदि देशभक्ति फिल्मों का नाम आता है, तो सबसे पहले बॉर्डर मूवी का नाम आता है। जिसमें मुख्य भूमिका में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ थे। फिल्म के अंत तक केवल जैकी श्रॉफ और सनी देओल ही बचते हैं। तो वहीं इस फिल्म को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। अब जाकर इसका सीक्वल बनने जा रहा है। जिसमें सनी देओल के अलावा पूरी कास्ट नई है, तो वहीं आज Border 2 के मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। जानिए कैसा है बॉर्डर 2 का टीजर

Border 2 Teaser: बॉर्डर 2 टीजर रिव्यू

Also Read –National Herald case: नेशनल हेराल्ड केस में बड़ा ट्विस्ट! सोनिया-राहुल को कोर्ट से राहत, ED की चार्जशीट पर लगा ब्रेक, गरमाई सियासत!

Border 2 में सनी देओल के अलावा वरूण धवन, दिलजीत दोसांझ सुनील शेट्टी के लड़के अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया था। जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट से दर्शकों को परिचीत कराया गया था। तो वहीं आज Border 2 का टीजर जारी किया गया है। बता दे कि Border 2 का टीजर मुंबई में एक ग्रांड इवेंट के दौरान बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। (Border 2 Teaser) मुंबई से परे इस उत्सव को बढ़ाते हुए, टीज़र को एक साथ कई शहरों में दिखाया जाएगा, जिससे देशभर के प्रशंसक एक ही समय पर इसका अनावरण देख सकेंगे। शाम को और भी भावुक बनाने के लिए, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चे एक विशेष देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति देंगे, जो विजय दिवस की भावना को और मजबूत करेगी और राष्ट्र के नायकों को फिल्म की श्रद्धांजलि को रेखांकित करेगी। Border 2 के टीजर के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक थे।

Also Read –PM Modi Ethiopia visit: प्रधानमंत्री मोदी पहली बार इथियोपिया दौरे पर, भारत संग रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

तो वहीं आज बॉर्डर 2 के मेकर्स ने टीजर के रूप में फिल्म की पहली झलक दिखाई है। देशभक्ति से ओत-प्रोत बॉर्डर 2 का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। (Border 2 Teaser) इस फिल्म के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर में गोले, बारूद, टैंकर और गोलियों की आवाज के साथ भारत माता की जय-जयकार से स्क्रीन गूंज उठी है।

फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। Border 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )