Chandauli News: बलुआ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल सरिया बरामद

Chandauli News: बलुआ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल सरिया बरामद

Chandauli News: चंदौली थाना बलुआ पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई लगभग एक क्विंटल लोहे की सरिया बरामद की है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम खण्डवारी, चहनियां निवासी प्रवीण सिंह ने थाना बलुआ में तहरीर देकर बताया था कि उनके मकान के गेट के अंदर रखी लगभग 1.50 क्विंटल लोहे की सरिया अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना बलुआ में मुकदमा संख्या 192/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मरकनिया पक्खोपुर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित खरवार निवासी चहनियां, राहुल कुमार निवासी चहनियां तथा पंकज कुमार निवासी सिंगहा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल 14 नग लोहे की सरिया (लगभग एक क्विंटल) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफलता में थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल शिशिर यादव, कांस्टेबल रमेश चौहान, प्रशिक्षु आरक्षी प्रांशु मिश्रा  एवं प्रशिक्षु आरक्षी अनमोल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोकेशन -चंदौली
संवाददाता- मिथिलेश गुप्ता

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )