लखनऊ के नाका बाजार में आग से तबाही, इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान

लखनऊ के नाका बाजार में आग से तबाही, इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान

Lucknow News: लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो इलेक्ट्रॉनिक गोदामों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते गोदामों से घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालात को बिगड़ता देख लोगों ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन से दमकल की दो-दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती समय में आग इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों को बाहर से ही पानी की बौछार करनी पड़ी। काफी देर तक लगातार प्रयास के बाद जब धुएं की तीव्रता कुछ कम हुई, तब टीम ने गोदाम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने की कार्रवाई तेज की।

करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस हादसे में गोदाम में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग के एफएसओ राम कुमार राठव ने बताया कि कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई थी। मौके पर पहुंचने पर आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके चलते अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि गोदाम का शटर बंद होने के कारण अंदर पहुंचने में दिक्कत आई, लेकिन शटर तोड़कर आग बुझाने में सफलता मिली।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )