Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत? जो बनीं यूपी के बड़े सियासी घराने की बहू, जानें दुल्हन के बारे में

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत? जो बनीं यूपी के बड़े सियासी घराने की बहू, जानें दुल्हन के बारे में

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की प्रसिद्ध भजन गायिका और कथावाचक निधि सारस्वत बड़े सियासी परिवार की पुत्रवधू बन गयी हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने शाही अंदाज में निधि सारस्वत के साथ सात फेरे लिये। हाई-प्रोफाइल विवाह की सभी रस्में सात से लेकर नौ दिसंबर तक चली। जिसमें राजनीति से लेकर आध्यात्मिक जगत की जानी मानीं हस्तियों ने शिरकत की। गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस के नायाब हॉल में विवाह की रस्में निभाईं गयीं। दुल्हन निधि सारस्वत की लोकप्रियता के चलते विवाह काफी सोशल मीडिया पर छाया रहा।

Also Read –Myanmar rare minerals: म्यांमार में दुनिया का सबसे दुर्लभ खजाना, कब्जे के लिए अमेरिका-चीन में घातक लड़ाई, QUAD ने मारी एंट्री

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: कौन हैं निधि सारस्वत?

प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत यूपी के अलीगढ़ जनपद के सासनी गेटे की रहने वाली हैं। वह रामायण, भागवत कथा और श्रीमद्भागवत कथा की उपदेशक है। निधि की बहन नेहा सारस्वत भी उनके साथ ही भजन गाती हैं और कथा करती हैं। निधि सारस्वत का जन्म 1997 में हुआ था। (Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding) दोनों बहनों की युगल जोड़ी काफी मशहूर है। निधि ने आठ साल की उम्र में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया था। उनकी प्रांरभिक शिक्षा दीक्षा चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से हुई है। देश ही नहीं विदेशों में भी निधि सारस्वत की ख्याति है।

Also Read –Farhana Bhatt Boyfriend: बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट किसे कर रही हैं डेट बताया

वह राधा रानी मेरी है, भजो रे मन गोविंदा और मैं राधावल्लभ की जैसे भजनों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। निधि को यूके संसद की तरफ से श्रीमद्भागवत विद्वान पुरस्कार और लंदर की मेयर की तरफ से सद्भाव पुरस्कार मिल चुका है। (Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding) बताया जा रहा है कि निधि सारस्वत और चिराग उपाध्याय की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों एक-दूसरे को साल 2020 से जानते हैं। आध्यात्म की वजह से ही दोनों करीब आए और अब विवाह बंधन में बंध गये। वहीं चिराग उपाध्याय के पिता रामवीर उपाध्याय पांच बार विधायक और बसपा सरकार में मंत्री रह चुके थे। वह हाथरस जनपद से ताल्लुख रखते हैं। चिराग की मां सीमा उपाध्याय मौजूदा समय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )