Lucknow Chandra Grahan Timing: चंद्र ग्रहण लखनऊ और भारत के किन शहरों में कब और कहां दिखेगा?

Lucknow Chandra Grahan Timing: चंद्र ग्रहण लखनऊ और भारत के किन शहरों में कब और कहां दिखेगा?

Lucknow Chandra Grahan Timing: 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे ब्लड मून भी कहते है। ऐसा तब होता है जब चांद पृथ्वी की छाया से गुजरते हुए गहरे लाल रंग का हो जाता है। यह ग्रहण दुर्लभ खगोललिय घटना है। यह घटना एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगी। यह ग्रहण राहु नक्षत्र शतभिषा में शुरू हौकर गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद में रहेगा।

Lucknow Chandra Grahan Timing: कब और कहां दिखाई देगा?

ग्रहण की शुरुआत: रात 9:57 बजे

पूर्ण ग्रहण का समय: रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक

Also Read –UP News: मुख्यमंत्री ने किया परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ, डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास

ग्रहण का अंत: सुबह 1:26 बजे (8 सितंबर)

कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 29 मिनट

भारत में 7 सितंबर का चंद्रग्रहण दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर मुंबई, अहमदाबाद, पुणे में पूर्ण ग्रहण दिखेगा। (Lucknow Chandra Grahan Timing) इसके अलावा चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद और कोचि भोपाल, नागपुर, रायपुर कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।

भारत में ग्रहण रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा, जिसमें चांद लाल और तांबे के रंगों में चमकता हुआ दिखेगा। इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं , आसमान साफ हो तो ग्रहण साफ दिखेगा।चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर 2025 की रात को 9 . 57 से रात 1:26 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका में भी पूर्ण रूप दिखेगा।

Also Read –Lucknow News: लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट का मामला, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

यूपी के इन शहरों में दिखेगा ग्रहण

लखनऊ और उसके आस पास के क्षेत्रों में चंद्रग्रहण रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा। (Lucknow Chandra Grahan Timing) इस दौरान 9 घंटे पहले सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12. 57 मिनट से लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में खाना, सोना और पूजा नहीं करना चाहिए।लेकिन, ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्र का जाप करना अच्छा रहता है।

ग्रहण का प्रभाव

यह ग्रहण सरकार, सरकारी कामों से जुड़े लोगों और राजनीति में नेगेटिव असर डालेगा। (Lucknow Chandra Grahan Timing) इन क्षेत्रों में उथल-पुथल के संकेत है। ग्रहण के दिन सूर्य, शनि और गुरु का योग चंद्र ग्रहण में राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग 7 अंक केतु के साथ हलचल प्राकृतिक आपदा भूकंप के संकेत दे रहा है।चंद्र ग्रहण से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )