Meerut News: रालोद का बड़ा फैसला, बाढ़ पीड़ितों की मदद को विधायक और सांसद देंगे एक माह का वेतन
Meerut News: देश के कई राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। हजारों लोग अपने घरों से बेघर होकर राहत शिविरों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है। (Meerut News) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की कि रालोद के सभी विधायक और सांसद अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में जमा करेंगे।
रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) और प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। (Meerut News) कई-कई दिनों से परिवार पानी में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
जयंत सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को कम करने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। (Meerut News) इसी उद्देश्य से पार्टी ने यह निर्णय लिया कि सभी विधायक और सांसद अपनी एक माह की सैलरी राहत कोष में देंगे। यह धनराशि बाढ़ पीड़ितों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।
Also Read – Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा और विसर्जन का शास्त्रीय विधान
रिज़वी ने बताया कि रालोद की स्थानीय इकाइयां भी सक्रिय रूप से राहत कार्यों में लगी हैं और जरूरतमंदों को भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने आम लोगों, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक घरानों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आएं। उनका कहना था (Meerut News) कि जब तक प्रभावित परिवार सामान्य जीवन में नहीं लौट आते, तब तक सबको मिलकर उनकी मदद करनी होगी।