Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time: कन्या पूजन कब होगा? जानें पूजन की विधि और नियम

Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time: कन्या पूजन कब होगा? जानें पूजन की विधि और नियम

Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत इस साल 22 सितंबर 2025 को हुई और चतुर्थी तिथि के दो दिन होने के कारण अष्टमी 30 सितंबर को और नवमी एक अक्टूबर को पड़ेगी। हिदू धर्म मान्यताओं में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है।

नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन मां भगवती की विधिवत पूजन के बाद नौ कन्याओं को भोजन कराने का विधान है। कन्या पूजन के बाद नवरात्रि व्रत का पारण होता है। (Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time) ऐसा करने से मां भगवती भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। कुछ साधक अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं और कुछ नवमी के दिन के दिन। आइए जानते हैं कि कन्या पूजन की विधि और नियम।

Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

अष्टमी और नवमी तिथि पर सुबह से लेकर शाम तक किसी भी समय कन्या पूजन किया जा सकता है। हिदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, कन्या पूजन करने के लिए दिन के पहले भाग में यानी दोपहर 12 बजे से पहले का समय सबसे शुभ माना जाता है।

Also Read –Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

कन्या पूजन की विधि

कन्या पूजन से पहले मां भगवती की विधिपूर्वक आराधना करनी चाहिए। इसके बाद नौ कन्याओं का स्वागत करें और फिर उनके चरणों को स्वच्छ जल से धोएं। इसके बाद उन्हें आदर सहित आसन पर बिठाएं और तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद कन्याओं को भोजन करायें।

भोजन कराने के उपरांत सभी कन्याओं को बिना उपहार दिये विदा न करें। उपहार में मां भगवती को अतिप्रिय लाल वस्त्र दे सकते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। वस्त्रों के अलावा फल और पैसे भी दें। कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री जैसे लाल चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक आदि भी दे सकते हैं। (Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time) कन्याओं को श्रृंगार देने से ये सीधा मां भगवती को अर्पित माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि कन्याओं को जीरा या चावल भी कपड़े में बांध कर जरूर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

Also Read –हाथ मिलाने का विवाद, स्लेजिंग और फोटोशूट ड्रामा…फाइनल से पहले 7 बड़े बवाल

कन्या पूजन के नियम

कन्या पूजन के समय हमेशा नौ कन्याओं को ही भोजन कराना चाहिए। साथ में बटुक भैरव स्वरूप एक बालक को जरूर भोजन पर बुलायें। अगर नौ कन्याएं न मिल सके तो तीन, पांच और सात कन्याओं को भी भोजन कराया जा सकता है। (Navratri 2025 Kanya Pujan Date And Time) लेकिन मान्यता है कि कन्या पूजन में नौ कन्याएं जरूर होनी चाहिए। वह देवी दुर्गा का नौ स्वरूप का प्रतीक मानी जाती हैं। नियम के अनुसार, कन्या पूजन के लिए दो से दस साल तक की कन्याएं बुलानी चाहिए।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )