कानपुर देहात में विकास की नई पहल, आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

कानपुर देहात में विकास की नई पहल, आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बीच जिले में 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, 5 परियोजना भवनों का शिलान्यास और 5 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

 

कानपुर देहात (30 मार्च 2026): जनपद में आज महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को नई रफ्तार मिली। लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित भव्य कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण देखा गया, जिसके बाद जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास संपन्न हुआ।

विकास की सौगात से बढ़ी उम्मीदें, भविष्य की नींव मजबूत

​जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए:

​39 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।

​05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ।

इस अवसर पर रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरण जैसी आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया गया।

समाज के भविष्य के लिए महिला एवं बाल विकास पर विशेष ध्यान

विधायक पूनम शंखवार और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन नए भवनों और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचेगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )